नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। निहाल विहार इलाके में होली पर एक शख्स की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी नाबालिग और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का अपने एक दोस्त से झगड़ा हो गया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने उस पर चाकू से वार किया था, लेकिन गलती से चाकू पास ही खड़े एक अन्य दोस्त के पिता को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 45 वर्षीय संजू परिवार के साथ निहाल विहार इलाके में रहता था। आरोपी नाबालिग संजू के बेटे का दोस्त है। 14 मार्च को होली के दिन आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ संजू के घर होली खेलने आया था। यहां नाबालिग आरोपी का एक दोस्त से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोस्त ने नाबालिग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.