फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद। निखिल विहार इलाके में अपने हलवाई दोस्त को बचाने आए दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बुधवार को पुलिस ने मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, निखिल विहार इस्माइलपुर निवासी लोकेश सिंह हलवाई का काम करते हैं। तीन फरवरी की रात करीब 2:00 बजे वह अपनी पत्नी कोमल के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें कृष्णा, दीपक और उसके चार दोस्तों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान वे उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस पर पीड़ित ने अपनी मदद के लिए अपने दोस्त नरेंद्र और मंजीत को फोन कर वहां बुला लिया। दोनों दोस्तों ने आकर हमलावरों से पीड़ित के साथ गाली-गलौज न करने का आग्रह किया, लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के साथ उनके दोस्तों के साथ भी मारपीट कर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.