शामली, अगस्त 5 -- दो दिन पूर्व कैराना क्षेत्र के यमुना तटबंध पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने घायल रोहित के दोस्त को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अवैध पिस्टल को चैक करने के दौरान चली गोली रोहित देशवाल को लगी थी। इसे पुलिस ने दुर्घटना माना है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है। गत दो अगस्त को गांव मवी-मामौर के बीच तटबंध पर हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी रोहित देशवाल को गोली मारे जाने की घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। घायल को पानीपत के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसे पैर में गोली लगी थी। उस समय हरियाणा पुलिस की ओर से मुहैया कराया गया सुरक्षाकर्मी भी रोहित देशवाल के साथ था, लेकिन उसे आगे बाइक पर भेजा गया था। घटना के संबंध में पुलिस ने घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.