मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से एक तमंचा व हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद किया है। पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। थाना प्रभारी मन्सूरपुर आनंद देव मिश्र ने बताया कि दो दिन पूर्व मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बोपडा में मामूली कहासुनी होने पर आरोपी सोनू उर्फ भिसनडी निवासी हुसैनपुर बोपडा ने अपने साथी दीपक की चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। गुरुवार को मन्सूरपुर पुलिस ने मुबारिकपु...