झांसी, फरवरी 21 -- बरुआसागर थाना क्षेत्र में एक मुन्नाभाई धरे गए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रही यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में दोस्त के स्थान पर शुक्रवार को अंग्रेजी का पेपर सॉल्व करते एक किशोर पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान फोटो मिलान न होने पर राज खुला तो कॉलेज में हड़कंप मच गया। पकड़े गए किशोर को पुलिस के सुपुर्द कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बैनर तले 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार शाम दूसरी पाली में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बरुआसागार में 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। कक्ष निरीक्षक को शंका होने पर एक छात्र संदिग्ध रूप से नजर आया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापक को फोटो का मिलान न होने की सूचना दी। केंद्र व्यवस्थापक व प्रभारी प्रधानाचार्य मानसी आर्या की खबर पर तुरंत आंतरिक ...