कौशाम्बी, मई 9 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बड़का टिलवा गांव के सामने दोस्त के साथ गंगा नहाने गया किशोर गंगा नदी में समा गया। पांच घंटे की खोजबीन के बाद भी किशोर का पता नहीं चला है। इससे किशोर के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परिजन गंगा किनारे छाती पीटकर रो रहे हैं। बक्सी का पुरवा निवासी संतोष पाल डाक कर्मचारी हैं। संतोष पाल का बेटा नन्हू उर्फ अभिषेक पाल (14) दो दिन पहले अपनी ननिहाल गिरधपुरगढ़ी गांव आया था। शुक्रवार को वह ननिहाल के बगल में रहने वाले कृष्णा पाल (12) पुत्र सुरेश के साथ गंगा नहाने बड़का टिलवा पहुंचा। दोनों करीब साढ़े 11 बजे गंगा नदी में उतरे। नहाते समय अचानक अभिषेक पाल गहरे पानी में चला गया। बचाने के चक्कर में कृष्णा पाल भी डूबने लगा था। शोर मचाने पर आसपास मौजूद नाविक व स्थानीय लोग गंगा नदी में कूद गए। किसी तरह कृष्णा पाल को तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.