सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया काली मंदिर के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर पीकेट प्रभारी सोहित यादव ने पंचनामा भरकर शव को अपने कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत युवक को उसका दोस्त सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्त शव को अपने साथ ले गया और रास्ते में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मृतक नेपाल के मलंगवा का रहने वाला बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास कर र...