लखनऊ, दिसम्बर 29 -- दोस्त से हुए झगड़े और मारपीट के बाद आहत नितेश मिश्रा (26) ने सोमवार सुबह हुसड़िया क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौत से पहले उसने भाई को फोन कर दोस्तों के पीटने की जानकारी दी थी। नितेश के पिता की तहरीर पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दोस्त अनमोल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नितेश बीबीडी के एसटीपी चौराहा भैसुरा का रहनेवाला था। नितेश के बड़े भाई मुकेश के मुताबिक भाई खरगापुर स्थित 99 स्टोर में नौकरी करता था। सुबह उसने फोन कर बताया कि दोस्त अनमोल ने उसे पीटा है। इससे बाद उसने फोन काट दिया। दोबारा फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने फोन रिसीव कर जानकारी दी कि नितेश हुसड़िया क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूद गया है। वह भागकर मौके पर पहुंचे। वहां से नितेश को पुलिस ...