आरा, नवम्बर 27 -- -पुलिस की सक्रियता और समय पर सूचना मिलने से टल गयी बड़ी घटना -अभियुक्त की हत्या के लिए गौसगंज के अपराधी को दी गयी थी दो लाख रुपये की सुपारी -हत्या की रेकी करते ही पुलिस ने हथियार के साथ चारों बदमाशों को धर दबोचा -एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, चार मोबाइल बरामद, दो बाइक भी जब्त -25 हजार के इनामी सिकंदर बिंद की हत्या के अभियुक्त को टपकाने की थी साजिश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा के नगर थाने की पुलिस ने सुपारी देकर एक अभियुक्त की हत्या करने की साजिश किये जाने खुलासा किया गया है। हत्या की नीयत से अभियुक्त की रेकी करने पहुंचे चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस और चार मोबाइल भी बरामद किये गये हैं। मौके से दो बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार अपराधियों में टाउन थाना क्षेत्र के उजियार...