नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के स्वरूप नगर इलाके में तीन बदमाशों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को बोरवेल के गड्ढे में डालकर ईंट ढक दिया। मृतक की शिनाख्त 31 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चंदन का शव बरामद कर लिया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय सूरज, 20 वर्षीय अंकित और 22 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। सूरज और अभिषेक के खिलाफ पहले से तीन-तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सूरज को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तभी से सूरज को यह लगता था कि चंदन की शिकायत पर उसे पकड़ा गया है। इसी शक के कारण उसने चंदन की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चंदन को कॉल कर बुलाया और उसे शराब पिलाकर उसके सिर पर ईंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.