आगरा, नवम्बर 22 -- थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित कृष्ण मैरिज होम में छात्र पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में तीन बार चाकू मारे। छात्र लहूलुहान हो गया। दबंग छात्र के गले से सोने की चेन लूटकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बड़े भाई महेंद्र सिंह प्रताप ने बताया छोटा भाई राजीव माथुर शुक्रवार को दोस्त सुनील की शादी में शामिल होने गया था। मैरिज होम के गेट के बाहर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। राजीव ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया। आरोप है इसके बाद बबलू, भोला और महावीर वहां पहुंचे। राजीव से गाली-गलौच करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने राजीव के गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब उस...