फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- टूंडला के एक मैरिजहोम में अपने मित्र की शादी में आये आगरा के एक युवक को गाड़ी पार्किंग का विवाद में कुछ लोगों ने जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरजू निवासी बरहन आगरा की शादी टूंडला के बैकुंठी देवी मैरिज होम एटा रोड पर हो रही थी। रविवार की शाम को इसमें शामिल होने के लिये उसका मित्र हरदीप सिंह निवासी नगला गुमान थाना बरहन आगरा आया था। उसने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर दी। कुछ समय के बाद एक बाइक सवार आया और उसने बाइक से कार में टक्कर मार दी। जब इस पर हरदीप ने उसे टोका तो बाइक वाला हंगामा कर लिया। बाइक स्वामी ने फोन कर गांव से सात आठ लोगों को बुला लिया तथा उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। शादी समारोह में मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया है कि विवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.