बागपत, जनवरी 5 -- कस्बे में रहने वाले चार युवक गहरे दोस्त है। उनके मकान भी पास-पास ही है। रविवार की देर शाम तीन दोस्त चौथे दोस्त को बुलाने के लिए उसके घर पहुंचे। उसकी मां ने उन्हें डांट दिया। तब तो वे वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वापस लौटकर आए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने दोस्त की मां को डंडों से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...