उरई, फरवरी 19 -- उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर में दोस्त की बारात में रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार रात सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर में शादी समारोह में एक युवक ने बारात निकासी के दौरान रिवाल्वर से आज फायरिंग की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान प्रभात रंजन उर्फ रवि निवासी ग्राम अमगुवाँ थाना कोतवाली उरई के रूप में की और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। फिलहाल पुलिस युवक को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...