नई दिल्ली, जून 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। हर्ष विहार इलाके में दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू मारने का मामला सामने आया है। मामले में मुख्य आरोपी नाबालिग है। उसने अपने बालिग व नाबालिग समेत चार दोस्तों साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। जांच के दौरान तीन नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू भी बरामद किया गया है। बालिग आरोपियों की पहचान सुलतान, बिट्टू उर्फ फैजान व सुहैल के रूप में हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.