प्रयागराज, अगस्त 5 -- प्रयागराज। घर में पानी घुसे तीन दिन बीत चुके हैं। जैसे ही पानी आया बिजली सबसे पहले कट गई। ऊपरी मंजिल पर दिन काट रहे हैं, लेकिन मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। दूर रहने वाले रिश्तेदार और दोस्तों को मोबाइल देकर उसे चार्ज करा रहे हैं। सलोरी के रहने वाले राजकुमार ने सोमवार को कुछ इसी तरह से अपनी परेशानी बयां की। इसी मोहल्ले में सुरक्षित स्थान पर रहने वाले राजेश त्यागी उनका मोबाइल चार्ज कर ले आए थे और उनको दिया। हालात एक घर के ऐसे नहीं है। इस इलाके के डेढ़ हजार मकानों में फंसे लोगों की स्थिति ऐसे ही है। रमेश तिवारी ने बताया कि पीने का पानी खत्म हो चुका है। बोतल वालों को फोन करो तो वे पानी से बाहर आने को कह रहे हैं। इस बार केवल एक ही नाव संचालित हो रही है। उसे भी फोन करो तो दो घंटे बाद आता है। बारिश के दिनों में बिना बि...