हरिद्वार, जून 3 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में गंगनहर में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। युवक की तलाश जारी है। परिजनों ने उसके साथ गए दोस्तों पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से जसवावाला धनौरी निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके 22 वर्षीय पुत्र सौरभ एक जून को उसके तीन दोस्तों दिलीप, मोहित और मानव अपने पास बुलाया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। बाद में पता चला कि चारों दोस्त जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने गए थे, जहां सौरभ डूब गया। परिजनों का आरोप है कि सौरभ के साथियों ने उसे जानबूझकर नहर में धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ज्वालाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.