एक संवाददाता, मार्च 19 -- बिहार के बेगूसराय जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोस्तों ने एक शख्स को बुलाकर उसका पहले किडनैप कर लिया। फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया। वारदात मटिहानी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान रामदीरी नकटी चौधरी पट्टी निवासी दीपक कुमार उर्फ चिप्पू (40) के रूप में हुई है। वह बीते तीन दिनों से लापता था। बुधवार को उसका शव मक्के के खेत में जमीन में गड़ा हुआ पाया गया। पुलिस उसे जिंदा नहीं खोज पाई, इससे परिजन में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार खेत से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया। मटिहानी थाना की पुलिस ने बुधवार को गड्ढा खोदकर अंदर से शव को बाहर निकाला। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन में कोहराम मच गया। उन्होंने अपहरण के बाद चिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.