नोएडा, जनवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी के दौरान 15वीं मंजिल से नीचे गिरने से हुई प्रॉपर्टी डीलर विनीत राज की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा कर विनीत के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पार्टी के दौरान कहासुनी होने पर दोस्तों ने मारपीट कर विनीत को नीचे फेंका था। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के बाहोपुर गांव का रहने वाला विनीत राज सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहता था। विनीत के फ्लैट पर 31 दिसंबर की रात उसके दोस्त नए साल की पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान देर रात को रुपये के लेनद...