कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- यमुना घाट पर मंगलवार शाम दोस्तों संग नहाने गया किशोर गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी रही। देर शाम तक किशोर का पता नहीं लग सका। पिपरी थाने के औधन गांव निवासी प्रमोद रैदास दिल्ली में रहकर काम करता है। मंगलवार शाम उसका नौ वर्षीय बेटा दीपक कुमार दोस्तों के साथ औधन गांव स्थित यमुना के घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में समा गया। घाट पर मौजूद लोगों के चीखने चिल्लाने पर मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। काफी खोजबीन के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर किशोर की तलाश में जुटी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी बिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.