सहारनपुर, अप्रैल 20 -- कस्बे के शाकंभरी देवी मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर मे दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक डूब गया। इसकी सूचना उसके साथियों ने परिजनों और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव समसपुर नौगावा निवासी मेहरदास पुत्र राकेश (22) शनिवार की दोपहर गांव के ही अपने दोस्तों के साथ कस्बा बेहट शाकंभरी मार्ग पर बेलका पवार हाउस पूर्वी यमुना नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। युवक को डूबता हुआ देख दोस्तों ने शोर मचाया। युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्रधिकारी मुनीश चंद्र, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह व एसएसआई प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोर टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.