नोएडा, दिसम्बर 1 -- दनकौर। अस्तौली गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष 29 नवंबर की सुबह अपने दो दोस्तों के साथ कार लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पिता नारायण सिंह ने इस संबंध में दनकौर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार मनीष का फोन भी स्विच ऑफ है। परिजनो ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। दनकौर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...