चतरा, मार्च 24 -- गिद्धौर प्रतिनिधि बताया जाता है कि मृतक विकास कुमार शनिवार की रात में अपने दोस्तों के साथ गिद्धौर चौंक के पास आयोजित आरकेस्ट्रा देख रहा था। किआरकेस्ट्रा समाप्ता होने के बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार्यक्रम स्थल से निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंंचा। दूसरे दिन रविवार को चौंक पर स्थित नसीम अली उर्फ मुसन मियां के घर के छत पर उसका शव पाया गया। शव को आस-पास के लोगों ने जैसे ही देखा पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गयी। जितनी मुंह उतनी बातें लोग करने लगे। पुलिस के पहुंचते ही वहां कुछ माहौल शांत हुआ। गिद्धौर थाना प्रभारी अमीत कुमार दल बल के साथ जैसे ही मौके पर पहुंचे और शव खोलकर देखा। मृतक के शरीर में कहीं भी कोई मारपीट या जख्म के निशान नहीं थे। थाना प्रभारी ने कहा कि अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि हत्या हुई है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.