गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायचीपुर जैन कॉलोनी के खाली भूखंड में दिल्ली निवासी युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के शक की सुई मृतक के दोस्तों के ईद गिर्द घूम रही है। पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर मामले के खुलासे के प्रयास में जुटी है। दिल्ली वजीराबाद निवासी 25 वर्षीय सुफियान का शव ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायचीपुर गांव स्थित जैन कॉलोनी में सात जनवरी को खाली भूखंड में पड़ा मिला था। उसके सीने में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के बड़े भाई फैजान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं। फुटेज के आधार पर दोस्तों से पूछताछ की गई है। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि जल्द ही मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.