मैनपुरी, फरवरी 23 -- जयमाला का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ खाना खा रहा था। दुल्हन आई तो दूल्हे के दोस्त दूल्हे के पास पहले से बैठे थे। दुल्हन के घर वालों ने दोस्तों से हटने के लिए कहा तो दूल्हा नाराज हो गया और वहां से भाग निकला। रातभर उसकी तलाश हुई रिश्तेदारों और परिजनों ने ढूंढा। सुबह वह मिल गया तो पुलिस और परिजनों ने उसे समझाया। इसके बाद वह शादी करने के लिए लौट आया और शादी की रस्में पूरी होने के बाद बारातियों व दुल्हन को लेकर रवाना हो गया। पूरे घटनाक्रम की इलाके में चर्चा है। इटावा के पांडुआ निवासी अमन पुत्र निर्भय सिंह की बारात शनिवार की देर शाम नगर के एक मैरिज होम में आई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। स्टेज पर जयमाला के कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के दोस्त शोर मचाने लगे तो दुल्हन पक्ष ने उन्हें स्टेज से नीचे उतार दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.