गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- मोदीनगर। एक कॉलोनी निवासी युवती दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि एक युवक उसका पीछा करता है। मंगलवार को वह कॉलज गई तो युवक गेट पर खड़ा था। उसने दोस्ती करने को कहा। इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि प्रतीक कुमार निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...