मैनपुरी, फरवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में राह चलते युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवक पर आरोप है कि वह युवती पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर उसने सड़क पर युवती को थप्पड़ मार दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि पिछले कई दिनों से शहर के मोहल्ला सोतियाना निवासी मुन्ना पुत्र राधेश्याम राह चलते उसे परेशान करता है और उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाता है। जब उसने यह बात अपने घर वालों को बताई तो आरोपी के भाई और उसकी मां से इसकी शिकायत की गई। लेकिन युवक नहीं माना और 12 फरवरी को उसने रास्ते में युवती को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.