कौशाम्बी, मार्च 18 -- संदीपन घाट थाने के महगांव में सोमवार सुबह पड़ोसी से विवाद में दोस्त की तरफ से बोलने पर हिस्ट्रीशीटर की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मामला दो वर्ग से जुड़ा होने के कारण एडीजी प्रयागराज, डीएम, एसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। महगांव निवासी 35 वर्षीय मो. अरशद उर्फ सैफी पुत्र स्व. मोहम्मद अली उर्फ बन्ने मुंबई से पखवाड़े भर पहले ही गांव आया था। दो दिन पहले अनिल रैदास का पड़ोसी शंकर लाल मौर्य से सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डालने को लेकर विवाद हुआ था। अनिल ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। सोमवार सुबह इसी को लेकर फिर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना के बाद सैफी भी वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.