अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक दंपती के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दोस्ती की आड़ में एक शातिर ने शिक्षक का फोन हैक करके दोनों के बैंक खातों से करीब 42 लाख रुपये उड़ा दिए। पूरी रकम अपने व अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दी। शुरुआत में रुपये देने का वादा किया, फिर मुकर गया। दंपती ने एसएसपी व एसपी सिटी से गुहार लगाई, जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगरा रोड स्थित बांके बिहारी कॉलोनी निवासी रोली सक्सेना व उनके पति डॉ. सुधांशु प्रशांत बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। उन्होंने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि एक जनवरी को बैंक जाकर स्वयं व अपने पति का पांच साल का खाता विवरण निकलवाया था। तब पता चला कि उनके घर आने वाले पति के करीबी दोस्त अतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.