लातेहार, मार्च 12 -- झारखंड के लातेहार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां की नेतरहाट पुलिस ने 13 दिनों से लापता नाबालिग युवती हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया है। हत्या में शामिल दो नाबालिक युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किस लिए हुई इसका खुलासा पुलिस ने नहीं की है। लेकिन चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को नाबालिक युवती अपनी मां और छोटी बहन से यह कहकर निकली थी कि अपनी दो सहेलियों के साथ टांगीनाथ में लगे मेले को देखने जा रहे हैं। लेकिन उसके शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन शुरू किया और पुलिस को लापता होने की लिखित आवेदन दिया। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की,किंतु लापता युवती का कोई अता पता नहीं चला। 13वें दिन पुलिस को सूचना मिली कि सोहरपाठ के जंगल में एक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.