नोएडा, जून 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने ग्राइंडर ऐप के जरिए होटल के मैनेजर से दोस्ती कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली। आरोप है कि दोनों ने मैनेजर को कार में बंधक बनाकर एक लाख रुपये लूट थे। दादरी कोतवाली पुलिस ने करीब एक महीने पहले ग्राइंडर गे डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने गिरोह में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पकड़े गए आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा में एक होटल के मैनेजर को कार में बैठाकर मोबाइल से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। पकड़े गए दो आरोपियों की तरफ से जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई कर आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूप्पी और जय राघव की जमानत स्वीकार कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.