सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- पुरनहिया। थाना क्षेत्र के दोस्तिया गांव में बुधवार को हुई गोलीबारी में एक युवक की हत्या एवं एक युवक के जख्मी होने से संबंधित मामले को लेकर शुक्रवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने घटनास्थल निरीक्षण कर जायाजा लिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने पीड़ित परिवार से मिलकर जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को इस हत्या कांड के विभिन्न पहुलुओं पर जांच के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मालूम हो कि बुधवार को दोस्तियां गांव में गोलीबारी हुई थी। सशस्त्र बदमाशों ने गोली मार कर गुड्डू ठाकुर की हत्या कर दी थी। वहीं, वार्ड 8 सदस्य लालकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.