सुल्तानपुर, मार्च 19 -- दोस्तपुर। कामतागंज से नेमपुर घाट से जोड़ने वाला मार्ग काफी लम्बे समय से जर्जर है। पूरी सड़क पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान टूटकर बर्बाद हो चुकी है। कुछ बचा है तो सिर्फ बड़े-बड़े गड्ढे। लोकसभा चुनाव के दौरान भी यहां के लिए ये बड़ा मुद्दा था। अब जाकर इस सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत की आस जगी है। कादीपुर विधायक राजेश गौतम के अनुसार 8.325 किमी. लम्बे इस मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मतीकरण को 1664.08 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए शासन ने 812.19 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.