सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- दोस्तपुर। कस्बा दोस्तपुर के बभनइया पश्चिम निवासी गुड्डू (38) पुत्र भागीरथी शुक्रवार की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार गुड्डू सुबह घर से निकले थे, लेकिन शनिवार की शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, बावजूद इसके उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक के अचानक लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं। पुलिस को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...