आगरा, जनवरी 8 -- जीवनी मंडी पुलिस चौकी में नरेंद्र कुशवाहा पर की गई कार्रवाई से सपाइयों का रोष है। गुरुवार को सपा के पदाधिकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपायुक्त नगर से मिला है। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज और अन्य दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पदाधिकारियों का कहना था कि पुलिस की मनमानी और उत्पीड़न के कारण आम जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष सब्बीर अब्बास, सुरेंद्र चौधरी, पवन प्रजापति, पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल चौधरी, विकास यादव, सुधीर दुबे सहित बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्त...