हाथरस, फरवरी 22 -- दोषी पाए जाने पर पालिका अध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा कलेक्शन में की गई अनियमितता को लेकर की गई थी शिकायत विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने पालिका अध्यक्ष को 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस में निविदा का तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन किए बिना फर्म को चयन करने, 35 वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा कलेक्शन में की गई अनियमितता आदि के संबंध में शिकायत में बिंदुवार दोषी पाए जाने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेखों व गुण दोष के आधार पर उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा-48 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। बता दें कि नगर पालिका परिषद के सभासद मनीष अग्रवाल एवं सुनील अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया ...