छपरा, फरवरी 6 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय कक्ष में द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 8 मामलों में अंतिम रूप से आदेश पारित किए गए, जबकि शेष 9 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ संबंधित लोक प्राधिकार को अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।सुनवाई के क्रम में सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कन्हैया जी शुक्ला द्वारा सेवा शिकायत के अंतर्गत दायर परिवाद पर विशेष ध्यान दिया गया। मामले में लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति व बकाया महंगाई भत्ता राशि का भुगतान अविलंब करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भुगतान में लगभग दो वर्षों के विलंब के कारणों की गहन जांच करने और जांचोपरांत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.