दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। बिहार राज बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने मंगलवार को परिसदन में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उपाध्यक्ष ने बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए लगातार धावा दल चलाने एवं दोषी नियोजकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया। उपाध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग प्रतिष्ठानों से अब तक कुल 31 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है एवं सभी दोषी नियोजकों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन सभी नियोजकों से 20 हजार रुपये की राशि अलग से वसूल कर जिला बाल श्रम पुनर्वास कल्याण कोष में जमा कराया गया है। राशि जमा नहीं करने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.