श्रावस्ती, जनवरी 16 -- श्रावस्ती। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से वर्ष 1999 में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले में चालक को दोषी पाते हुए न्यायालय ने अर्थदंड की सजा सुनाई। बलमपुर जिले के छोटा धुसाह गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र ननकऊ उर्फ राम अनुज ने वाहन चलाते हुए दुर्घटना कर दी थी। जिसमें घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। न्यायालय में मामले का विचारण हो रहा था। आरोपी को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने जेल में बिताई गई सात दिवस के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 1500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.