बाराबंकी, फरवरी 7 -- बाराबंकी। हत्या के मामले में बेल पर चल रहे आरोपी की शनिवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर दो में आखिरी पेशी थी। कोर्ट कक्ष में मौजूद अभियुक्त को जैसे ही पता चला कि वह दोषी करार दिया गया है, वह चुपके से कक्ष से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस अभियुक्त की तलाश में लगी है। जेल जाने की जानकारी होते ही फरार हो गया अभियुक्त: सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन सरैया मजरे रोहना मीरापुर गांव में वर्ष 2016 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर दो में शनिवार को अंतिम पेशी थी। इस मामले में आरोपी मटरू को जेल से कोर्ट पेशी पर लाया गया था। इसी हत्याकांड में बेल पर चल रहे मटरू का भाई गुदरू व पुत्र सूरज भी पेशी पर आए थे। शनिवार की शाम को हत्या के मामले में निर्णय होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.