प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित कुमार के शव का पुलिस ने मंगलवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया। हालांकि पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। पांडेय का पूरा गांव में एक नाले के पास तीन जनवरी को मोहित का शव मिला था। उस वक्त भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। दो जनवरी की रात सीसीटीवी फुटेज में मोहित का चचेरा भाई विजयराज और उसकी पत्नी सत्यरूपा बोरे में कुछ ले जाते दिखे थे। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि दोनों ने मोहित के फांसी लगाने की बात कही थी। जबकि, मृतक के परिजनों ने एसआरएन अस्पताल में...