बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- बखरी, निज संवाददाता। मुख्य बाजार में रविवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य बाजार के इलाकों में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचे, टीन शेड, दुकानों के आगे बढ़ाए गए चबूतरे आदि हटाए गए, जिससे बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सका। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई। पुलिस अधिकारी व जवान पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखे। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई अतिक्रमणकारियों ने एक दिन पूर्व ही स्वयं ही अपने कब्जे हटा लिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में लगातार ब...