नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को रविवार रात जांच के दौरान गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 11 दोपहिया वाहन और दो अवैध हथियार बरामद हुए। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-22 के एफ ब्लॉक के पास पुलिस टीम रविवार रात जांच कर रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोका तो वह भागने लगे। टीम ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी दोपहिया वाहन चोरी करते हैं। जिस बाइक पर दोनों आरोपी घूम रहे थे, वह भी चोरी की थी। आरोपियों की पहचान कासगंज के कच्छेला शालीमपुर गांव निवासी दीपक और जिला बुलंदशहर के कस्बा औरंगाबाद निवासी सतेंद्र के रूप में हुई। दोनों आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। पुलिस पूछताछ में दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.