नोएडा, दिसम्बर 7 -- नोएडा। छिजारसी में मेट्रो पिलर-41सी के पास से सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ। बदमाश की पहचान हरदोई के मुंडेर गांव निवासी अभय उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वर्तमान में वह नोएडा के चोटपुर कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। उसके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...