गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दोपहिया वाहन चुराकर उनके पुर्जे दिल्ली में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए वेव सिटी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की तीन बाइक, एक स्कूटी, वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी और बड़ी मात्रा में पुर्जे बरामद हुए। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बीते कुछ महीनों से वेव सिटी थानाक्षेत्र के साथ आसपास के इलाकों में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। अलग-अलग तिथियों में दर्ज हुई शिकायतों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी। बीते 16 दिसंबर को रईसपुर थाना मधुबन बापूधाम निवासी साहिल, सात जनवरी को ग्राम खिचरा थाना धौलाना जिला हापुड़ निवासी सुमाइल, 11 जनवरी को ग्राम इनायतपुर थाना वेव सिटी निवासी राजीव और उसी दिन आदित्...