कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-26 के तहत परिवहन विभाग ने शनिवार को बाइक रैली के साथ ही प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। प्रवर्तन अधिकारी मानवेंद्र सिंह और दीपक ने वाहन सवारों से कहा कि दोपहिया चालक को जितना जरूरी हेलमेट है, उससे अधिक पीछे बैठने वाली सवारी को भी है। बताया कि कार में सवार होने वाले अधिकतर लोग सीट बेल्ट नहीं लगाते थे। मौजूदा में आ रही चौपहिया वाहन के दुर्गटनाग्रस्त होने पर लाइफ वैलून तभी खुलते हैं जब सीट बेल्ट बंधी हो। इसका मतलब जिंदगी का सुरक्षा कवच सीट बेल्ट है। छोटी-छोटी बातें जैसें ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, रॉन्ग साइड न चलना और ओवरस्पीड में वाहन को न दौड़ाना प्रमुख है। परिवहन टीम ने चेकिंग अभियान के तहत 192 वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की...