दुमका, फरवरी 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक मतदान दुमका नगर परिषद के लिए 32.23% तथा बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए 48.29% प्रतिशत मतदान हो चुका है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहे हैं। वे संबंधित पदाधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि निर्वाचन कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.