गोरखपुर, अप्रैल 25 -- गोरखपुर। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इसकी वजह से लोग धूप और गर्मी से परेशान रहे। दिन में चल रही गर्म हवा लोगों को 50 डिग्री सेल्सियस का अहसास कराती रही। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुआ है। इसका असर रविवार से दिखने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इसका असर गोरखपुर में भी देखने को मिला। दिन का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री से अधिक है। अभी शुक्रवार व शनिवार को भी लोगों को कड़ी धूप से जूझना पड़ेगा। रविवार को मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से बादल छाने व हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसका असर मंगलवार तक रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.