देवरिया, जुलाई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार की दोपहर में झमाझम बरसात हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बरसात होने से खरीफ की फसलों को संजीवनी मिली। एक सप्ताह से तीखी धूप और गर्मी के चलते फसलें सूखने लगी थी। किसान पंपसेट से पानी चला कर फसल बचाने में जुटे थे। बरसात के बाद यूरिया व कीटनाशक की मांग बढ़ जायेगी। करीब तीन सप्ताह तक मानसून के दगा देने के बाद पिछले सप्ताह गुरूवार को जमकर बारिश हुई थी। खरीफ में पहली अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे थे। लेकिन इसके बाद मौसम बदल गया और फसलों पर तीखी धूप की मार पड़ने लगी। इससे धान और खरीफ की अन्य फसलें भी मुरझाने लगी। रोपी गयी धान की फसलों को बचाने को किसान पंपसेट से सिंचाई करने लगे। मानसून का रूख देख किसानों को सूखे की आशंका सताने लगी थी। नौ दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.