अररिया, नवम्बर 16 -- मौसम के बदल रहे मिजाज से बीमार हो रहे लोग सरकारी और निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 16 डिसे अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी घने कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी धूप की तपिश के साथ मौसम में गर्माहट बढ़ जाती है। हालांकि इस बीच सुबह और शाम में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलती है। मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। पिछले करीब एक पखवाड़े में मौसम कई बार करवट ले चुके हैं। करीब एक पखवाड़ा पूर्व अचानक घने कोहरे के साथ बढ़ी ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया था। रुक रुककर हवा चलने के कारण दिन में भी सिहरन पैदा हो रही थी। लोग गर्म वस्त्रों में लिपटे नजर आते थे लेकिन इसके बाद मौसम ने फि...